CBSE Board 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वी, 12वीं प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा पंजीकरण शुरू, शुल्क, पात्रता मानदंड
Saurabh Pandey | September 9, 2025 | 08:39 AM IST | 2 mins read
वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा एक नया रोल नंबर आवंटित किया जाएगा। किसी भी स्थिति में, विद्यार्थियों को पिछले वर्ष के रोल नंबर के साथ परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से 10वीं, 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 9 सितंबर से शुरू हो चुकी है। कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 है। जो विद्यार्थी इस तिथि तक पंजीकरण नहीं करा पाते हैं, उन्हें 3 से 11 अक्टूबर, 2025 के बीच पंजीकरण कराने के लिए विलंब शुल्क देना होगा।
CBSE 2026: आवेदन शुल्क
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पंजीकरण के लिए प्राइवेट छात्रों को 320 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। देरी से आवेदन करने पर, सामान्य निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 2,000 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
CBSE Board 2026: पात्रता मानदंड
- सत्र 2024-25 के वे अभ्यर्थी जिन्हें 2025 की परीक्षा के परिणाम में 'अनिवार्य रूप से रिपीट' घोषित किया गया है।
- सत्र 2024-25 के वे अभ्यर्थी जिन्हें बोर्ड की मुख्य एवं पूरक परीक्षा 2025 में कंपार्टमेंट मिला है। (द्वितीय अवसर कंपार्टमेंट अभ्यर्थी)।
- वे अभ्यर्थी जिन्हें 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में अनुत्तीर्ण/अनिवार्य रूप से रिपीट घोषित किया गया है।
- वर्ष 2024-25 के उत्तीर्ण अभ्यर्थी जो एक या अधिक विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए परीक्षा देना चाहते हैं।
CBSE Board 2026: परीक्षा केंद्र
सीबीएसई बोर्ड 10वी, 12वीं परीक्षा के लिए एक बार आवंटित परीक्षा केंद्र अंतिम होगा और केंद्र बदलने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्र का आवंटन बोर्ड विद्यार्थी द्वारा परीक्षा फॉर्म में भरे गए शहर के विकल्प के आधार पर किया जाएगा। इसलिए, शहर का चुनाव बहुत सावधानी से करें।
वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा का अंकपत्र और प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। प्रदर्शन सुधार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को केवल उस परीक्षा में प्राप्त अंकों को दर्शाते हुए एक अलग नई मार्कशीट कम सर्टिफिकेट लेटर जारी किया जाएगा।
CBSE Board 2026: प्रैक्टिकल शुल्क
- भारत के स्कूलों के लिए प्रति अभ्यर्थी प्रति प्रायोगिक विषय 160 रुपये है।
- नेपाल के स्कूलों के लिए प्रति अभ्यर्थी प्रति प्रायोगिक विषय 175 रुपये है।
- अन्य देशों के स्कूलों के लिए प्रति अभ्यर्थी प्रति प्रायोगिक विषय 375 रुपये है।
CBSE Board 2026: माइग्रेशन सर्टिफिकेट
सीबीएसई अनिवार्य रूप से माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी जारी नहीं करेगा। आवश्यकतानुसार, छात्र इसे प्राप्त करने के लिए परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट की सॉफ्ट कॉपी परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार