सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 9, 11 के छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
Alok Mishra | October 7, 2023 | 10:38 AM IST | 1 min read
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024: स्कूल प्रमुख बिना विलंब शुल्क के 25 अक्टूबर तक 9वीं, 11वीं के छात्रों का पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 9 और कक्षा 11 के छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं। सीबीएसई द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस में बताया गया, “स्कूलों से प्राप्त विभिन्न अभ्यावेदन पर विचार करते हुए, कक्षा 9, 11, 2023-24 के पंजीकरण डेटा जमा करने का कार्यक्रम निम्नानुसार बढ़ाया गया है।”
कक्षा 9, 11 के छात्रों के पंजीकरण का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:
|
शुल्क कोटा |
विस्तारित अवधि |
शुल्क भुगतान |
|
बिना विलंब शुल्क |
25 अक्टूबर, 2023 तक |
डाटा फाइनल किए जाने की तारीख + 4 दिन |
|
विलंब शुल्क के साथ |
26-29 अक्टूबर, 2023 तक |
डाटा फाइनल किए जाने की तारीख + 4 दिन |
एक अन्य बयान में, बोर्ड ने कहा कि वह परीक्षा की समय पर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तुत उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) में विषय में बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा।
सीबीएसई ने इस तथ्य की ओर इंगित किया कि शुरुआती सर्कुलर में इस बात का उल्लेख किया गया था कि स्कूलों को छात्रों और विषयों का विवरण सावधानीपूर्वक भरना होगा क्योंकि बाद में उन्हें बदला नहीं जाएगा।
“इसके बाद, सीबीएसई ने 17 अगस्त, 6 सितंबर, 20 सितंबर और 26 सितंबर को 4 स्मरण पत्र जारी किए, जिसमें स्कूलों को अपना डेटा पूरा करने और एलओसी में छात्रों और विषयों के विवरण सही ढंग से भरने की याद दिलाई थी। इसमें इस बात का भी उल्लेख था कि एलओसी जमा करने के बाद विषय सुधार पर किसी भी तरह से विचार नहीं किया जाएगा,” सीबीएसई ने कहा।
विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी