Santosh Kumar | May 13, 2026 | 02:49 PM IST | 2 mins read
जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षाएं पास करने के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, और जो स्टूडेंट्स मुख्य परीक्षा-2026 में 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखे गए हैं, उनके लिए एलओसी भरने की प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 के लिए कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा की घोषणा कर दी है। जो स्टूडेंट्स मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद एक या दो विषयों में फेल हो गए या जिनका प्रदर्शन खराब रहा, वे इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे। बोर्ड के अनुसार, कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूलों को एलओसी (उम्मीदवारों की सूची) भरना अनिवार्य है।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जो स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाएं पास करने के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, और जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा-2026 में 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखे गए हैं, उनके लिए एलओसी भरने की प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी।
इस संबंध में एक विस्तृत सर्कुलर जल्द ही अलग से जारी किया जाएगा। एलओसी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जाएगा। एक बार एलओसी जमा हो जाने के बाद, बोर्ड द्वारा इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्कूलों और छात्रों को बोर्ड की ओर से सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय-सारिणी का कड़ाई से पालन करें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद या इस संबंध में जारी किए गए दिशानिर्देशों के विपरीत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Also readCBSE 12th Result 2026 (Out) LIVE: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी @cbseresults.nic.in; उमंग लिंक एक्टिव
सीबीएसई 12वीं पूरक परीक्षाएं में बैठने की अनुमति निम्नलिखित श्रेणी के छात्रों को होगी:-
2026 की सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाओं में, कुल 1,63,800 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जो कुल परीक्षार्थियों का 9.26% है। कुल 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 15,07,109 छात्रों को सफल घोषित किया गया।
पिछले वर्ष की तुलना में, उत्तीर्ण प्रतिशत में 3.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें क्षेत्रीय प्रदर्शन और विषय-वार विश्लेषण शामिल हैं।
Santosh Kumar