CAT 2026 Registration: कैट पंजीकरण विंडो iimcat.ac.in पर ओपन, 29 नवंबर को एग्जाम, जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस
Santosh Kumar | August 3, 2026 | 10:24 AM IST | 2 mins read
कैट 2026 परीक्षा देश भर के लगभग 170 शहरों में कंप्यूटर-बेस्ड मोड में 3 शिफ्ट में होगी। एडमिट कार्ड 4 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर शुरू हो गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर द्वारा आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैट देश के कई प्रमुख बिजनेस स्कूलों और अन्य मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन का मुख्य जरिया है।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर को देश भर के लगभग 170 शहरों में कंप्यूटर-बेस्ड मोड में 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 4 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। कैट 2026 स्कोर 31 दिसंबर, 2027 तक मान्य रहेंगे।
कैट 2026 एग्जाम में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एबिलिटी जैसे सेक्शन शामिल होंगे। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
CAT 2026 Eligibility Criteria: कैट पात्रता मानदंड व शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,700 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1,350 रुपये है, इसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जरूरत पड़ने पर संस्थान, कैट एग्जाम डेट और समय बदल सकते हैं।
आईआईएम कैट पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 50% अंकों के साथ स्नातक (यूजी) की डिग्री रखने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार आईआईएम कैट के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
Also read DU CSAS UG Seat Allotment Result 2026: डीयू सीएसएएस यूजी अपग्रेड राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
CAT Application Form 2026: कैट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईआईएम कैट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ओटीपी के माध्यम से सत्यापन पूरा करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र भरें, पसंदीदा परीक्षा शहर आईआईएम प्रोग्राम्स चुनें।
- दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- कैट 2026 आवेदन पत्र का पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
IIM CAT 2026 Registration: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
कैट 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक डिग्री/डिप्लोमा या उच्च शिक्षा (यदि कोई हो)
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट आकार की फोटो (छह महीने से अधिक पुरानी नहीं)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल