Saurabh Pandey | September 12, 2024 | 01:32 PM IST | 2 mins read
कैट परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर 5 नवंबर को जारी किया जाएगा, जो 24 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना होगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता की तरफ से कॉमन एडमिशन टेस्ट या कैट 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 13 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। कैट 2024 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को 13 सितंबर शाम 5 बजे तक अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जमा कर सकते हैं।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
कैट स्कोर भारत के 21 आईआईएम और अन्य शीर्ष एमबीए कॉलेजों में प्रवेश के लिए मान्य है। परीक्षा रोटेशन के आधार पर शीर्ष छह आईआईएम में से एक द्वारा आयोजित की जाती है। कैट 2024 का आयोजन इस बार आईआईएम कलकत्ता द्वारा किया जाएगा।
आईआईएम कैट 2024 के लिए आवेदन करने वाले एसएसी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1,250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है।
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक या समकक्ष सीजीपीए (एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी/डीए श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत कुल) के साथ स्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी। स्नातक डिग्री/समकक्ष योग्यता के अंतिम वर्ष में या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार भी CAT 2024 के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
कैट परीक्षा 24 नवंबर 2024 को भारत भर के 170 से अधिक शहरों में नामित परीक्षा केंद्रों पर तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरा सत्र दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरा सत्र शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
CAT 2024 टेस्ट पेपर में तीन सेक्शन होंगे। वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA/क्वांट्स)। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन का उत्तर देने के लिए 40 मिनट आवंटित किए जाएंगे।