Cabinet Secretariat Recruitment 2025: कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | November 13, 2025 | 10:40 PM IST | 2 mins read
कैबिनेट सचिवालय डीएफओ टेक 2025 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। पात्र उम्मीदवारों को अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ साधारण डाक द्वारा डाकघर संख्या 001, लोधी रोड प्रधान डाकघर, नई दिल्ली 110003 इस पते पर भेजना होगा।
नई दिल्ली : कैबिनेट सचिवालय ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर (डीएफओ) के 250 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2025 है।
कैबिनेट सचिवालय ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Cabinet Secretariat DFO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
कैबिनेट सचिवालय डीएफओ (टेक्निकल) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बीई/बीटेक या एमएससी की डिग्री पद अनुसार होनी चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार GATE 2023/2024/2025 में क्वालीफाई होना चाहिए।
Cabinet Secretariat DFO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
- कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी - 124 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स / कम्युनिकेशन/ टेलीकम्युनिकेशन - 95 पद
- सिविल इंजीनियरिंग - 02 पद
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 02 पद
- फिजिक्स - 06 पद
- केमेस्ट्री - 04 पद
- मैथ्स - 02 पद
- स्टैटिक्स - 02 पद
- जियोलॉजी - 03 पद
Cabinet Secretariat DFO Recruitment 2025: वेतनमान
कैबिनेट सचिवालय भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पे-लेवल 7 के अनुसार 44,900 से 1,42,400 रुपये प्रति महीने होगी। उन्हें अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, अगर उम्मीदवार की दिल्ली में पोस्टिंग होती है, तो उनकी सैलरी लागू सभी भत्ते सहित 99,000 रुपये तक होगी।
Cabinet Secretariat DFO Recruitment 2025: आवेदन भेजने का पता
कैबिनेट सचिवालय डीएफओ टेक 2025 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। पात्र उम्मीदवारों को अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ साधारण डाक द्वारा डाकघर संख्या 001, लोधी रोड प्रधान डाकघर, नई दिल्ली 110003 इस पते पर भेजना होगा। आवेदन पत्र A4 आकार के कागज़ पर अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में केवल काली या नीली स्याही से टाइप किया जाना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल