BSSC Stenographer Recruitment 2025: बीएसएससी स्टेनोग्राफर पंजीकरण 432 पदों के लिए शुरू, अंतिम तिथि 3 नवंबर
Abhay Pratap Singh | September 25, 2025 | 06:30 PM IST | 2 mins read
बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपए से लेकर 81,100 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 25 सितंबर से विज्ञापन संख्या 07/2025 के अंतर्गत स्टेनोग्राफर और स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खोल दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, हिंदी एवं अंग्रेजी में स्टेनोग्राफी, टाइपिंग आनी चाहिए व कंप्यूटर का नॉलेज हो। बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए पंजीकरण व शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 नवंबर है, जबकि आवेदन की आखिरी तिथि 5 नवंबर है।
बीएसएससी स्टेनोग्राफर 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 432 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 35% क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के लिए 73 पद आरक्षित हैं।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि, मौलवी प्रमाण पत्र/ आईटीआई प्रमाण पत्र/ पॉलिटेक्निक प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं। बीएसएससी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 100 रुपए है। बीएसएससी स्टेनोग्राफर पंजीकरण के लिए डायरेक्ट लिंक www.onlinebssc.com/steno25 है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, व्यावहारिक जांच (स्टेनोग्राफी एवं टाइपिंग टेस्ट) परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25,500-81,100 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बीएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BSSC Stenographer Vacancy 2025: आवेदन के चरण
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीएसएससी स्टेनोग्राफर वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले बीएसएससी पोर्टल onlinebssc.com पर विजिट करें।
- फिर, ‘स्टेनोग्राफर/स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-3 - अप्लाई’ पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]H1B VISA: एच-1बी नीति से प्रभावित लोगों को शिक्षा ऋण भुगतान में 5 साल की दी जाए मोहलत - कांग्रेस सांसद
सांसद ने कहा, अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे भारतीय छात्रों के बीच बढ़ती चिंता को रेखांकित किया, जो एच-1बी वीज़ा प्रक्रिया से जुड़ी चुनौतियों के कारण वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार