BSNL SET Exam Date 2026: बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी परीक्षा की तारीख घोषित, 5 जुलाई को होगा एग्जाम
Saurabh Pandey | May 28, 2026 | 06:47 PM IST | 2 mins read
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती के लिए 5 जुलाई 2026 को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा (CBT) का शेड्यूल जारी कर दिया है।
नई दिल्ली : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 'सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी' (SET) के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम के कुल 120 एग्जिक्यूटिव लेवल के पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम आदिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसएनएल द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की सटीक शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का विवरण उनके एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा। यदि परीक्षा एक से अधिक शिफ्टों में आयोजित होती है, तो मूल्यांकन में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
BSNL SET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
बीएसएनएल एसईटी के लिए उम्मीदवार परीक्षा की तारीख से पहले बीएसएनएल की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर दिए गए लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
बीएसएनएल ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को डाक या ईमेल के जरिए अलग से नहीं भेजा जाएगा। इसे केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।
बीएसएनएल एसईटी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उम्मीदवारों की 'सिटी इंटीमेशन स्लिप' जारी होने की उम्मीद है, ताकि छात्र अपनी यात्रा की योजना समय रहते बना सकें।
BSNL SET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले बीएसएनएल के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल externalexam.bsnl.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर "BSNL Senior Executive Trainee CBT Admit Card 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब एडमिट कार्ड की पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
- इस एडमिट कार्ड प्रिंटआउट के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) जरूर साथ ले जाएं।
BSNL SET Exam Date 2026: परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम
- कुल प्रश्न और अंक - परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न होंगे, जो कुल 200 अंकों के होंगे।
- समय अवधि - परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 180 मिनट (3 घंटे) का समय मिलेगा।
- नेगेटिव मार्किंग - परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
BSNL SET Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया चरण
बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी 2026 के पदों पर अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित तीन चरणों की प्रक्रिया पास करना होगा-
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) - सबसे पहले सभी आवेदकों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसमें निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन - शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
- चिकित्सा परीक्षा - जो उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन में सफल होंगे, उन्हें बीएसएनएल के दिशानिर्देशों के अनुसार मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल