BSF Recruitment 2025: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती अधिसूचना 3,588 पदों के लिए जारी, 26 जुलाई से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 24, 2025 | 10:25 AM IST | 2 mins read
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती 2025 के लिए भारत भर के उम्मीदवार अंतिम तिथि 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in के माध्यम से 26 जुलाई से 25 अगस्त तक बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती 2025 के तहत मोची, दर्जी, बढ़ई, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पेंटर सहित विभिन्न ट्रेडों में कुल 3,588 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 3,406 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों और 182 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती के लिए भारत भर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों के पास मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 25 अगस्त, 2025 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती नोटिफिकेशन 2025 की जांच कर सकते हैं।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के आवेदकों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 165 सेमी एवं छाती 75-80 सेमी और महिला कैंडिडेट की हाइट 155 सेमी होनी चाहिए।
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन 2025 चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपए का मासिक वेतन और अन्य भत्ता दिया जाएगा।
BSF Constable Tradesmen Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट करें।
- बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]BTSC Staff Nurse Admit Card 2025: बिहार स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड btsc.bihar.gov.in पर जारी
बिहार स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार