Santosh Kumar | January 21, 2025 | 07:34 PM IST | 1 min read
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक की प्रायोगिक परीक्षाएं 3 से 18 फरवरी 2025 तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई) भिवानी द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 3 फरवरी 2025 से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने 20 जनवरी को यह जानकारी दी। इस संबंध में बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। छात्र बीएसईएच के आधिकारिक पोर्टल पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
जारी नोटिस के अनुसार हरियाणा बोर्ड द्वारा नियमित परीक्षार्थियों के लिए माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 3 फरवरी से 18 फरवरी 2025 तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
कक्षा 10वीं-12वीं के शेष विषयों की परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में उस विषय के शिक्षक या व्याख्याता द्वारा ली जाएंगी। परीक्षाओं के लिए पर्यवेक्षकों और परीक्षकों को ड्यूटी की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य निर्धारित तिथियों को अपने विद्यालय लॉगिन के माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षार्थियों का परीक्षा ड्यूटी चार्ट, अनुदेश पत्र, ग्रुप फोटो प्राप्त कर अंक अपलोड करें।
उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 को संशोधित किया है। 10वीं की परीक्षाएं अब 28 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च को समाप्त होंगी।
बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं दोनों के कुछ पेपर पुनर्निर्धारित किए गए हैं। एचबीएसई 10वीं डेट शीट 2025 के अनुसार, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और कुछ अन्य विषयों की परीक्षा तिथियों को संशोधित किया गया है।
कक्षा 12वीं डेट शीट 2025 के अनुसार, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, लेखा, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, उद्यमिता, गणित के पेपर की परीक्षा तिथियों को संशोधित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।