BSEH 12th Marks Improvement Exam postpones: हरियाणा बोर्ड 12वीं की विशेष अंक सुधार परीक्षा स्थगित, नई डेट जारी
Saurabh Pandey | December 31, 2025 | 02:48 PM IST | 1 min read
यह विशेष अवसर परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने मार्च 1990 से मार्च 2024 के बीच सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (रेगुलर और ओपन स्कूल दोनों) उत्तीर्ण की है और अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।
नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने अंक सुधार के लिए आयोजित होने वाली सीनियर सेकेंडरी विशेष परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं, जो 6 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाली थीं। बोर्ड की तरफ से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये परीक्षाएं अब 21 जनवरी, 2026 से आयोजित की जाएंगी।
यह निर्णय बीएसईएच के अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव मुनीश शर्मा (आईएएस) ने संयुक्त रूप से घोषित किया।
किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?
यह विशेष अवसर परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने मार्च 1990 से मार्च 2024 के बीच सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (रेगुलर और ओपन स्कूल दोनों) उत्तीर्ण की है और अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।
बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की संशोधित तिथियां जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी जाएंगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट और परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम