BSEH 2024: बीएसईएच ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी छात्रों की कट लिस्ट की जारी, 7 फरवरी सुधार की अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | January 25, 2024 | 04:50 PM IST | 1 min read
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने वार्षिक परीक्षा 2024 के सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी छात्रों की कट लिस्ट जारी कर दी है। परीक्षार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से गलत दर्ज विवरण में सुधार करा सकते हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) भिवानी ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी छात्रों के लिए वार्षिक परीक्षा 2024 की कट लिस्ट 24 जनवरी को जारी कर दिया है। जिसके बाद से राजकीय व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों, गुरुकुल व विद्यापीठों के परीक्षार्थी अपने गलत दर्ज विवरण में सुधार करा सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि बीएसईएच भिवानी द्वारा फरवरी-मार्च 2024 में संचालित की जाने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की फाइनल कट लिस्ट विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दी गई हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य लॉगिन आईडी व पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षार्थी कट लिस्ट में दर्ज विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, जेंडर, जन्म तिथि, आधार नंबर, विषय, जाति व अन्य कोई जानकारी गलत होने पर सही करा सकते हैं। इस संबंध में सभी विद्यालयों को बोर्ड कार्यालय द्वारा ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर लॉगिन आईडी व पासवर्ड की मदद से विद्यालय कट लिस्ट डाउनलोड कर ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।
परीक्षार्थी कट लिस्ट में दर्ज गलत विवरण को 7 फरवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से सही करा सकते हैं। इसके लिए प्रति सुधार शुल्क 300 रुपये निर्धारित की गई है। बोर्ड ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा, इसके लिए विद्यालय स्वयं जिम्मेदार होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी