BSEB Super 50: बिहार जेईई, नीट फ्री कोचिंग के लिए पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | June 23, 2025 | 12:27 PM IST | 2 mins read
सभी इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://coaching.biharboardonline.com/index पर जाकर समिति द्वारा संचालित इस निःशुल्क आवासीय शिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को 100 रूपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) बिहार के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को Super 50 योजना के तहत मेडिकल या इंजीनियरिंग की तैयारी करने के लिए फ्री में कोचिंग का अवसर प्रदान कर रही है। बीएसईबी जेईई और नीट के लिए मुफ्त कोचिंग योजना के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://coaching.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक- बीएसईबी सुपर 50 फ्री कोचिंग योजना के लिए इससे पहले भी आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसका रिजल्ट जारी किया जा चुका है तथा सफल अभ्यर्थियों का नामांकन भी कर लिया गया है। नामांकन के बाद दोनों कोर्स जेईई/नीट में कैटेरीवाइज उपलब्ध रिक्तियों (सीट) को भरे जाने के लिए विद्यार्थियों को दोबारा आवेदन करने के अवसर दिया जा रहा है।
BSEB Super 50: फ्री कोचिंग की प्रमुख विशेषताएं
- बिहार जेईई, नीट फ्री कोचिंग में आवासीय शिक्षण में पढ़ाने वाले अनुभवी शिक्षक
- कोटा, हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता इत्यादि के कोचिंग संस्थानों में पहले पढ़ाने वाले देश के श्रेष्ठ शिक्षकों द्वारा जेईई एवं नीट का विशेष शिक्षण
- निःशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था
- सभी क्लासरूम एसी एवं डिजिटल बोर्ड इत्यादि सुविधा से युक्त।
- जेईई/नीट की तैयारी के लिए लगभग 50 छात्रों एवं 50 छात्राओं का अलग बैच
- प्रत्येक महीने में दो बार ओएमआर टेस्ट या सीबीटी की व्यवस्था
- प्रतिदिन पढ़ाई के अलावा Doubt Clearing के लिए कक्षाओं की अलग से व्यवस्था।
- पटना के सरकारी +2 विद्यालय में निःशुल्क नामांकन की व्यवस्था।
BSEB Super 50: पात्रता मानदंड
बीएसईबी/सीबीएसई/आईसीएसई / अन्य बोर्ड के दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा, 2025 में उत्तीर्ण वैसे विद्यार्थी, जो 11वीं कक्षा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्ध +2 विद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक हों, वे इसमें पढ़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
BSEB Super 50: चयन की प्रक्रिया
सभी इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://coaching.biharboardonline.com/index पर जाकर समिति द्वारा संचालित इस निःशुल्क आवासीय शिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को 100 रूपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा / साक्षात्कार एवं उपलब्ध कैटेगरीवाइज रिक्ति के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
नीट यूजी 2025 परीक्षा के माध्यम से भारत में लगभग 55688 सरकारी एमबीबीएस सीटें भरी जाएंगी। पिछले एक साल में, नए मेडिकल कॉलेज खुलने के साथ ही नई एमबीबीएस सीटें भी बढ़ी हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा