BSEB SIMULTALA Result 2024: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय मुख्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी
Saurabh Pandey | March 2, 2024 | 02:29 PM IST | 1 min read
Simultala Awasiya Main Exam Result 2024-25: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय मुख्य प्रवेश परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति या बीएसईबी ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की 6वीं कक्षा (सत्र 2024-25) में नामांकन के लिए 20 दिसंबर 2023 को आयोजित मुख्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपने अभिभावक की मदद से बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य प्रवेश परीक्षा 2024 के रिजल्ट के आधार पर अनुशंसित अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच की जाएगी। इसके बाद ही वे सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए योग्य होंगे। सभी अनुशंसित अभ्यर्थियों को चिकित्सीय जांच के लिए सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला,जमुई के प्राचार्य के द्वारा अलग से जानकारी दी जाएगी।
छात्र-छात्राओं के लिए 120 सीटें
सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला,जमुई में 120 सीटें हैं। इनमें 60 सीटें लड़कों के लिए, जबकि 60 सीटें लड़कियों के लिए हैं। विद्यालय में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए।
Also read CGBSE Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें एग्जाम सेंटर
सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला,जमुई की छठवीं कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से 31 जुलाई 2023 के बीच शुरू की गई थी। डमी एडमिट कार्ड और आवेदन पत्र में सुधार के लिए 27 अगस्त तक मौका दिया गया था। प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा की आंसर की 20 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी। जबकि मुख्य प्रवेश परीक्षा 20 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट आज यानी 2 मार्च 2024 को जारी किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई