BSEB DElEd Result 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट bsebdeled.com पर जारी, 73.99% अभ्यर्थी उत्तीर्ण

Saurabh Pandey | August 5, 2026 | 07:51 PM IST | 2 mins read

बीएसईबी ने बिहार डीएलएड का रिजल्ट जारी कर दिया है। समिति ने इसके साथ ही डीपीएड के पहले और दूसरे सत्र का भी रिजल्ट घोषित किया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ऐसे अभ्यर्थी जो रिजल्ट के अपने प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें स्क्रूटिनी का अवसर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 2,23,835 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 1,65,609 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कुल सफल अभ्यर्थियों का उत्तीर्णता प्रतिशत 73.99% रहा है।

बिहार डीएलएड रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एप्लीकेशन आईडी एवं जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन सीबीटी मोड में 8 जून 2026 से 22 जून 2026 तक किया गया था।

इस परीक्षा में पास होने के लिए मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 35% तथा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30% लाना अनिवार्य था। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए थे, जिसके लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित था।

BSEB DElEd Result 2026: संस्थानों में उपलब्ध सीटों की संख्या

इस परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार बिहार के सभी 60 सरकारी (कुल उपलब्ध सीटें 9,100) एवं 246 गैर सरकारी (कुल उपलब्ध सीटें 21,650) संबद्धता प्राप्त अध्यापक शिक्षा संस्थानों में नामांकन राज्य सरकार के आरक्षण नियमों, सरकार द्वारा उर्दू तथा कला/ वाणिज्य एवं विज्ञान विषयों के लिए निर्धारित स्थान एवं अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय के लिए दिए गए प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। संस्थान में नामांकन के लिए पात्र अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरा जाएगा, जिसके संबंध में सूचना बाद में दी जाएगी।

BSEB DPEd Result 2026: बिहार डीपीएड रिजल्ट जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समित द्वारा डीपीएड पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के पहले वर्ष एवं प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के दूसरे वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया गया। प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 48 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 36 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनका उत्तीर्णता का प्रतिशत 75% रहा है। द्वितीय वर्ष में कुल 101 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें 96 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उत्तीर्णता का प्रतिशत 95.05% रहा है। इस प्रकार, इन दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल 149 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 132 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनका उत्तीर्णता प्रतिशत इन दोनों परीक्षाओं को मिलाकर 88.59% रहा है।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dped.biharboardonline.org पर उपलब्ध लिंक DPED Result 2026 पर क्लिक कर अपने रोल कोड एवं रोल नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Also read UPSSSC Technical Assistant Admit Card 2026: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

उत्तरपुस्तिका के स्क्रूटिनी का अवसर

ऐसे अभ्यर्थी जो रिजल्ट के अपने प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें स्क्रूटिनी का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी अपनी उत्तरपुस्तिका के स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रति विषय 200 निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2026 से 13अगस्त 2026 तक कर सकते हैं। स्क्रूटिनी के लिए आधिकारिक वेबसाइट scrutiny.dpedbihar.com है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]