BSEB JEE-NEET Free Coaching: बिहार 11वीं के छात्रों को जेईई-नीट फ्री कोचिंग का मौका, 28 मार्च तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 18, 2024 | 10:10 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी जेईई-नीट फ्री कोचिंग 2024 आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11वीं कक्षा में पढ़ रहे या 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को जेईई-नीट फ्री कोचिंग करने का सुनहरा अवसर दिया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इससे मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने का सपना देख रहे छात्र-छात्राओं का सपना पूरा होगा। बीएसईबी की तरफ से कोचिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
बीएसईबी जेईई-नीट फ्री कोचिंग 2024 आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को समिति की आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 28 मार्च तक है।
बीएसईबी ने इस संबंध में जारी नोटिस में कहा है कि जो छात्र 2025 में जेईई मेन्स, एडवांस्ड और नीट परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, अभी लिए जा रहे आवेदन उन छात्रों के लिए हैं जो फिलहाल 11वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, या 11वीं कक्षा में जा रहे हैं।
आवेदन शुल्क
बिहार जेईई-नीट फ्री कोचिंग के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
BSEB Free JEE NEET Coaching Class 11th Registration पटना में कोचिंग
इस प्रक्रिया के माध्यम से जेईई/नीट की तैयारी के लिए 2023-25 बैच की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनकी कोचिंग पटना में होगी। जो छात्र 11वीं कक्षा में किसी अन्य स्कूल में पढ़ रहे हैं, उन्हें 12वीं कक्षा में पटना के संबंधित +2 स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। लड़कों के लिए पटना कॉलेजिएट स्कूल और लड़कियों के लिए बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में प्रवेश होगा।
Free Coaching Bihar Board Online Com कोचिंग में मिलने वाली सुविधाएं
- बीएसईबी जेईई, नीट फ्री आवासीय कोचिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी।
- आईआईटी, जेईई, नीट के लिए हाई क्वालिटी की विशेष पाठ्य सामग्री मुफ्त दी जाएगी।
- प्रत्येक महीने दो बार सीबीटी या ओएमआर टेस्ट कराया जाएगा।
- सभी क्लासरूम एसी और डिजिटल बोर्ड से युक्त होंगे।
- प्रत्येक दिन क्लास के अलावा Doubt Clearing के लिए अलग से क्लास ली जाएगी।
चयन प्रक्रिया
बिहार जेईई, नीट फ्री आवासीय कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]BSEB JEE-NEET Exam 2024: जेईई-नीट फ्री कोचिंग परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज होगा जारी, 20 मार्च को परीक्षा
जिन उम्मीदवारों ने टीचिंग स्टाफ के लिए पंजीकरण कराया है, वे जेईई एनईईटी मुफ्त कोचिंग एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग