Trusted Source Image

BSEB STET 2024 Dummy Admit Card: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का चौथा डमी एडमिट कार्ड जारी

Saurabh Pandey | February 15, 2024 | 11:22 AM IST | 1 min read

बीएसईबी ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का चौथा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना डमी एडमिट कार्ड अब डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार एसटीईटी 2024 का डमी एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)
बिहार एसटीईटी 2024 का डमी एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की तरफ से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2024) का चौथा डमी एडमिट कार्ड जारी किया कर दिया गया है। Biahr STET 2024 के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी अपना डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसईबी की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चौथा डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर 15 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक उपलब्ध रहेगा। डमी एडमिट कार्ड में यदि कोई गलती हो तो अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर इसमें सुधार करा सकते हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि 21 फरवरी के बाद किसी भी प्रकार के त्रुटि सुधार का दावा मान्य नहीं होगा।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का तीसरा डमी एडमिट कार्ड 31 जनवरी को जारी किया था।

Biahr STET 2024 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाएं।
  • चौथा डमी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • बिहार एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications