Trusted Source Image

Bihar DElEd Admit Card: बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड secondary.biharboardonline.com पर जारी

Saurabh Pandey | April 24, 2024 | 05:34 PM IST | 1 min read

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 28 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। बीएसईबी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 देने जा रहे उम्मीदवारों के पास परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए छात्र के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है।

बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया गया है। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)
बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया गया है। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से बिहार डीएलएड परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी 29 अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

बिहार डीएलएड लिखित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा हॉल में ले जाना होगा। उम्मीदवारों को अपने संबंधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) के आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन विवरण यानी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा

Bihar DElEd Admit Card 2024 परीक्षा तिथि

बीएसईबी ने 30 और 31 मार्च को होने वाली बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया था, लेकिन अब बोर्ड ने परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

Also read UPSC CAPF 2024: यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती के लिए आवेदन upsc.gov.in पर शुरू, अंतिम तिथि 14 मई

Bihar DElEd Exam 2024 परीक्षा पैटर्न

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 2 घंटे और 30 मिनट के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होंगे, जिसमें 120 अंकों के लिए कुल 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 पटना, भोजपुर, भागलपुर, सारण छपरा, सीवान, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और सुबह 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसमें 6 अलग-अलग विषयों से 120 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications