BSEB 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कल से शुरू, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग, एग्जाम गाइडलाइंस
Santosh Kumar | February 16, 2025 | 05:54 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) कल यानी 17 फरवरी से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित करेगी। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने 10वीं वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें बोर्ड ने छात्रों के ड्रेस कोड के बारे में भी जानकारी साझा की है। पंजीकृत छात्रों को परीक्षा केंद्र पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
बीएसईबी ने छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र में चप्पल पहनना अनिवार्य कर दिया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।
बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर नोटिस जारी किया। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
Bihar Board Exam 2025: दिशानिर्देशों का करना होगा पालन
यदि कोई छात्र देरी से आता है और जबरदस्ती गेट खोलने या दीवार फांदकर अंदर जाने की कोशिश करता है तो इसे नियमों का उल्लंघन और अपराध माना जाएगा।और छात्र को 2 साल के लिए परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
साथ ही ऐसे छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र प्रभारी और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2025 तक सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
Bihar Board 10th Exam 2025: जूते-मोजे पहनने की अनुमति नहीं
बिहार बोर्ड परीक्षा के नियमों के अनुसार, छात्रों को जूते और मोजे पहनने की अनुमति नहीं है। उन्हें केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा हॉल में आना होगा। यह नियम एडमिट कार्ड और परीक्षा निर्देशों में स्पष्ट रूप से लिखा गया है।
यदि कोई अभ्यर्थी जूते-मोजे पहनकर आता है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को नियम का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। छात्रों को परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल