BSEB Datesheet 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटरमीडिएट परीक्षा की संभावित तिथि जानें, परीक्षार्थियों की संख्या
Saurabh Pandey | November 26, 2024 | 12:54 PM IST | 1 min read
पिछली वर्ष 2024 में बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं एक पाली में 15 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 से 12 फरवरी तक दो पालियों में हुई थी।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी की तरफ से होने वाली बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा की डेटशीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा तीन फरवरी को आयोजित की जाएगी, जबकि बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से होने की उम्मीद है।
बीएसईबी ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 25 नवंबर को समाप्त कर दी है। समिति ने कहा है कि प्रवेश लेने वाले छात्र जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनुमति आवेदन विलंब शुल्क के साथ 26 नवंबर तक भरा जाएगा।
इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा फार्म विलंब शुल्क के साथ 27 नवंबर 2024 तक भरा जा सकता है। वहीं केवल अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में इंटर में नामांकित छात्र को इंटर वार्षिक परीक्षा में फार्म भरने का मौका मिला है।
पिछले वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों की घोषणा 4 दिसंबर को हुई थी। यह डेट शीट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर मिलेगी।
पिछली वर्ष 2024 में बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं एक पाली में 15 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 से 12 फरवरी तक दो पालियों में हुई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी।
Also read CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट cbse.gov.in पर जारी, जानें परीक्षा शेड्यूल
वहीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 20 जनवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि मैट्रिक प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन 18 से 20 जनवरी तक हुआ था।
अगली खबर
]Bihar School Timings: बिहार में स्कूलों का समय बदला, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश, जानें टाइमिंग, शेड्यूल
नई समय सारिणी के अनुसार, स्कूल में प्रतिदिन आठ पीरियड होंगे जो सुबह की सभा से शुरू होकर आठवें पीरियड पर समाप्त होंगे। दोपहर 12:40 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक लंच ब्रेक भी होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल