BPSSC Recruitment 2024: बिहार पुलिस एएसआई स्टेनो भर्ती bpssc.bihar.gov.in पर शुरू, 305 पदों पर करें आवेदन
Saurabh Pandey | December 17, 2024 | 01:18 PM IST | 2 mins read
बीपीएसएससी एएसआई स्टेनो पदों पर नियुक्ति के लिए अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण कोटिवार तैयार की जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार पुलिस सब ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (बीपीएसएससी) ने बिहार पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) स्टेनो भर्ती 2024 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार बीपीएसएससी एएसआई स्टेनो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएसएससी एएसआई स्टेनो भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 जनवरी, 2025 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में 305 पदों को भरना है।
BPSSC Steno ASI Recruitment 2024: आयु सीमा
बीपीएसएससी एएसआई स्टेनो भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा पुरुषों के लिए 18 से 27 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
BPSSC Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
बीपीएसएससी एएसआई स्टेनो भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय बोर्ड से इंटरमीडिएट या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर संचालन में सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा प्रमाण पत्र होना चाहिए।
BPSSC Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर बीपीएसएससी स्टेनो एएसआई भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण करें और अकाउंट में लॉगिन करें।
- अपना आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- बीपीएसएससी स्टेनो एएसआई भर्ती 2024 आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
BPSSC Steno ASI Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
बीपीएसएससी एएसआई स्टेनो भर्ती की चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे- पेपर I में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 100 होंगे, और पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 200 होंगे।
बीपीएसएससी एएसआई स्टेनो भर्ती 2024 लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्ति के 6 गुना सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। पात्रता के लिए आरक्षण श्रेणीवार, श्रुतलेख आदि की जांच की जाएगी। पर्याप्त संख्या में सफल उम्मीदवारों की अनुपलब्धता की स्थिति में, आयोग उक्त अनुपात को उचित रूप से कम कर सकता है।
Also read SBI JA Recruitment 2024: एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स के 13,735 पदों पर भर्ती शुरू, 7 जनवरी लास्ट डेट
BPSSC Steno ASI Recruitment 2024: वेतन
बीपीएसएससी एएसआई स्टेनो भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के आधार 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक वेतन मिल सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी