BPSSC ASI Technical Exam 2026 Postponed: बिहार पुलिस एएसआई टेक्निकल प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द

Abhay Pratap Singh | July 30, 2026 | 10:41 PM IST | 2 mins read

बीपीएसएससी एएसआई प्री एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बिहार पुलिस एएसआई टेक्निकल 2026 प्रारंभिक परीक्षा 5 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या-07/2026 के अंतर्गत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। बीपीएसएससी एएसआई टेक्निकल 2026 एग्जाम के लिए नई परीक्षा तिथि के संबंध में नोटिस जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी की जाएगी।

बिहार पुलिस एएसआई टेक्निकल 2026 प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी किए जाएंगे। बीपीएसएससी एएसआई टेक्निकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी/ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आयोग द्वारा 30 जुलाई को जारी नोटिस में कहा गया कि, बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु) में सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के पद पर नियुक्ति के लिए 5 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तिथि से संबंध में सूचना बाद में जारी की जाएगी।”

Also read BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी को 32,388 पदों की भेजी गई अधियाचना, वैकेंसी विवरण जारी, विज्ञापन जल्द

बिहार पुलिस एएसआई (टेक्निकल) चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज सत्यापन व चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 22 पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

बीपीएसएससी बिहार पुलिस एएसआई टेक्निकल 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान व एडमिट कार्ड में उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे, इनके बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

BPSSC Bihar Police ASI Technical Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड चरण

बीपीएसएससी द्वारा बिहार पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक सक्रिय करने के बाद नीचे बताए गए चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (टेक्निकल) 2026 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
  • बिहार पुलिस एएसआई प्री एडमिट कार्ड 2026 जांचें व प्रिंट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]