Bihar Home Guard Admit Card 2026: बिहार होम गार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड डेट जारी, 20 मई को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | April 26, 2026 | 06:29 PM IST | 1 min read
आयोग द्वारा बिहार होम गार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 6 मई को आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: बिहार होम गार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने की डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। बिहार होम गार्ड विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि हवलदार क्लर्क पद के लिए एडमिट कार्ड 6 मई को आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे। बिहार होम गार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा 20 मई को आयोजित की जाएगी।
बिहार होम गार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे तक बिहार होम गार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
Bihar Home Guard Admit Card 2026: डुप्लीकेट एडमिट कार्ड कब मिलेगा?
बिहार होम गार्ड हवलदार क्लर्क का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जहां से पंजीकृत उम्मीदवार इसे स्वयं डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। बीपीएसएससी होम गार्ड के एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। कैंडिडेट जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लाकर 15 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पटना में आयोग के ऑफिस से भी डुप्लीकेट एडमिट कार्ड ले सकते हैं।
Bihar Havildar Clerk Admit Card 2026: ओएमआर शीट की सैंपल प्रति जारी
परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी; उम्मीदवार सेंटर पर समय से पहले पहुंचें। ओएमआर शीट पर मुद्रित निर्देशों की एक सैंपल प्रति, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
परीक्षा के लिए रोल नंबर वाइज परीक्षा केन्द्रों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवार प्रवेश-पत्र को परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें, क्योंकि बाद के विभिन्न प्रक्रियाओं के दौरान आयोग द्वारा इसकी मांग की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार