BPSC Protest: अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने ‘डबल इंजन’ सरकार पर बोला हमला
Santosh Kumar | December 30, 2024 | 12:50 PM IST | 1 min read
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी के अध्यक्ष समेत 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं सीसीई प्री परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर बर्बर लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभ्यर्थियों पर स्थानीय पुलिस द्वारा बल प्रयोग को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला है।
प्रियंका गांधी ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला किया और कहा कि भाजपा की "डबल इंजन" सरकार युवाओं पर "डबल अत्याचार" का प्रतीक बन गया है।
BPSC Protest: अभ्यर्थियों पर अंधाधुन लाठीचार्ज
पुलिस ने रविवार को पटना में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और अंधाधुन लाठीचार्ज किया, जो 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
साथ ही जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी के अध्यक्ष समेत 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्रियंका ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ''बिहार में 3 दिनों में दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया।
परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली और पेपर लीक को रोकना सरकार का काम है, लेकिन भ्रष्टाचार को रोकने के बजाय इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछारें करना और उन पर लाठीचार्ज करना अमानवीय है।
BPSC News: '7 सालों में 70 से अधिक पेपर लीक'
प्रियंका के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी क्रूर लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा कि एनडीए सरकार ने पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए यह क्रूर लाठीचार्ज किया है।
उन्होंने लिखा कि युवाओं पर तानाशाही थोपना बेहद शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। पिछले 7 सालों में 70 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। बीपीएससी परीक्षा में शामिल 3.28 लाख युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा