BPSC Head Teacher Recruitment 2024: बीपीएससी हेड टीचर के बंपर पदों पर वैकेंसी का कल आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | April 9, 2024 | 09:07 AM IST | 1 min read
बीपीएससी हेड टीचर भारती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 8 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के कुल 40,247 पदों के लिए आवेदन का कल (10 अप्रैल) आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस रिक्ति के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इस लेख में आगे साझा की गई है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 2 अप्रैल थी।
बीपीएससी हेड टीचर भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडबल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि एससी, एसटी, सभी आरक्षित और अनारक्षित महिला उम्मीदवारों, विकलांगों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
BPSC Head Teacher Vacancy: पात्रता मानदंड
BPSC Head Teacher Bharti 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 8 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 8 वर्ष के शिक्षण अनुभव का प्रमाण पत्र देने के लिए सक्षम प्राधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी होंगे। आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2024 को 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Also read BPSC TRE 3.0 Exam Cancelled: बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 परीक्षा रद्द, पेपर लीक का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
BPSC Head Teacher Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीपीएससी मुख्य शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- ‘BPSC Head Teacher Recruitment 2024 Link’ पर जाएं।
- यहां Apply Online बटन पर क्लिक करें।
- जरूरी विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Bihar News: बिहार में शिक्षकों को ईद, रामनवमी के दिन मिलेगी छुट्टी, सीएम नीतीश कुमार ने दिए निर्देश
शिक्षकों की छुट्टियों के संबंध में सीएम ने आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के कारण शिक्षकों को छुट्टी से वंचित किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया है। शिक्षा विभाग ने प्रेस नोट के माध्यम से राज्य के लाखों शिक्षकों के साथ यह जानकारी साझा की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच