BPSC Teacher Recruitment 2024: बिहार में हेड मास्टर के 6061 पदों पर आवेदन शुरू, bpsc.bih.nic.in से करें अप्लाई
Saurabh Pandey | March 11, 2024 | 02:02 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी ने बिहार शिक्षा विभाग या अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत पुरुषों और महिलाओं के लिए +2 स्कूलों में हेड मास्टर के 6061 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। पात्र उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : शिक्षा विभाग तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार की तरफ से राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की भर्ती की जा रही है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 11 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर शुरू हो गई है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल तक है।
सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी डॉक्यूमेंट्स को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। आवेदन पत्र एवं दस्तावेजों की हार्ड कॉपी को आयोग कार्यालय पर भेजने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी का मिलान करते समय गड़बड़ी मिलने के बाद उम्मीदवार का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
BSC Head Master Recruitment 2024 Date आवेदन शुल्क
बिहार हेड मास्टर भर्ती 2024 सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी आरक्षित, अनारक्षित महिला उम्मीदवारों और दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।
कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाध्यापक के 6061 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण कैटेगरी वाइज नीचे देख सकते हैं-
अनारक्षित वर्ग - 1340 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 576 पद
अनुसूचित जाति - 1283 पद
अनुसूचित जनजाति - 128 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 1595 पद
पिछड़ा वर्ग - 1139 पद
BPSC Headmaster Notification pdf आयुसीमा
बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2024 पात्र अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 31 वर्ष और अधिकतम आयु 47 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के महिला और पुरुष उम्मीदवारों की आयु सीमा 50 वर्ष है।
BPSC Head Master Recruitment 2024 Official Website परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2024 लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय आधारित होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। कुल 150 प्रश्न दो भाग में पूछे जाएंगे। भाग एक में 100 प्रश्न होंगे, जबकि भाग 2 में 50 प्रश्न होंगे। इसके लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। गलत उत्तर के लिए कोई भी नेगेटिव अंक नहीं काटा जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए कोई पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं है।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। कुछ श्रेणियों जैसे एससी/एसटी/ईबीसी/बीसी/दिव्यांग/महिला और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट दी जाएगी। 'आलिम' और शास्त्री जैसी कुछ डिग्रियां भी स्नातक के समकक्ष मानी जाती हैं। बीएड./बीए एड./बीएससी एड./ जैसे शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को पूरा किया होना चाहिए। कुछ संस्थानों में बेसिक ग्रेड शिक्षक के रूप में कम से कम 8 वर्ष का नियमित शिक्षण अनुभव भी जरूरी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें