BPSC BHO Recruitment 2024: बीपीएससी ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती आज से शुरू, bpsc.bih.nic.in पर करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 1, 2024 | 11:28 AM IST | 1 min read
बीपीएससी बीएचओ भर्ती 2024 पात्र उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग या बीपीएससी ने कृषि विभाग के तहत बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी (बीएचओ) के 318 पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 01 मार्च से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार 21 मार्च तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें आवेदन पत्र में सुधार का कोई मौका नहीं दिया जाएगा, लिहाजा अपनी सारी डिटेल सावधानी पूर्वक भरें। आवेदन करते समय उपयोग की गई ई-मेल आईडी और पासवर्ड को भी संभालकर रखना होगा।
कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
- आरक्षित वर्ग - 81 पद
- ईडब्ल्यूएस - 32 पद
- अनुसूचित जाति - 68 पद
- अनुसूचित जनजाति - 07 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 86 पद
- पिछड़ा वर्ग - 44 पद
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से उद्यान विज्ञान, कृषि विज्ञान (B.Sc Ag.) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और सभी आरक्षित और अनारक्षित महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये ही देना होगा।
चयन प्रक्रिया
बीपीएससी बीएचओ भर्ती 2023 पात्र उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा तीन विषयों के लिए होगी, जिसमें सामान्य हिंदी का एक पेपर 100 अंकों का, सामान्य ज्ञान का एक पेपर 100 अंकों का एवं उद्यान, कृषि विज्ञान के दो पेपर 200 अंकों के दो पेपर होंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसके लिए 2 घंटे मिलेंगे। लिखित परीक्षा पास करने वालों उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू 50 अंकों का होगा।
Also read Bihar STET 2024: बिहार एसटेट परीक्षा आवेदन विंडो आज होगी बंद, bsebstet2024.com से करें रजिस्ट्रेशन
वेतन
बिहार ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,500 से 81,100 रुपये का वेतन मिलेगा।
अगली खबर
]UKPSC VO Answer Key 2023: उत्तराखंड वेटनरी ऑफिसर परीक्षा आंसर की जारी, psc.uk.gov.in से करें डाउनलोड
UKPSC VO Answer Key 2023: उत्तराखंड वेटनरी ऑफिसर परीक्षा आंसर की जारी, psc.uk.gov.in से करें डाउनलोड ukpsc-veterinary-officer-exam-2023-provisional-answer-key-out-raise-objections-till-6-march
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’