BPSC TRE 3.0: बीपीएससी ने 68 अभ्यर्थियों को आयोग की परीक्षा से हमेशा के लिए किया बैन
Press Trust of India | January 8, 2025 | 11:05 AM IST | 2 mins read
जांच में पता चला कि इन 68 अभ्यर्थियों ने टीआरई-3 परीक्षा पास कर ली, लेकिन उनकी जगह दूसरे लोग परीक्षा में शामिल हुए थे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण-3 (TRE-3) में शामिल हुए 68 अभ्यर्थियों पर आयोग द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर मंगलवार को रोक लगा दी। बीएसपीसी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।
बीएसपीसी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “टीआरई-3 परीक्षा में शामिल हुए इन अभ्यर्थियों को बीपीएससी द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया है।” राजेश कुमार सिंह ने कहा कि फोरेंसिक सहित अन्य जांच के दौरान विशिष्ट विसंगतियां पाई गईं।
बीएसपीसी परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जांच में पता चला कि इन 68 अभ्यर्थियों ने उक्त परीक्षा पास कर ली थी लेकिन उनकी जगह दूसरे लोग परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीएसपीसी ने टीआरई-3 के तहत विभिन्न शिक्षण पदों के लिए कुल 89,581 रिक्तियों की घोषणा की थी।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने सभी 68 उम्मीदवारों पर स्थायी रूप से आयोग की परीक्षा के लिए रोक लगाते हुए उनके नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण सार्वजनिक कर दिए हैं। अब ये सभी अभ्यर्थी भविष्य में आयोजित किसी भी बीपीएससी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण-3 19 जुलाई 2024 से शुरू होकर 22 जुलाई 2024 तक परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए राज्य के 27 जिलों में कुल 400 परीक्षा केंद्र थे और लगभग 6 लाख उम्मीदवार टीआरई 3.0 परीक्षा में शामिल हुए थे।
बीपीएससी ने इस बार 65% आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर दिया और 50 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर टीआरई परिणाम जारी किए हैं। इससे पहले, टीआरई 3 परीक्षा मार्च 2024 में आयोजित की जानी थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच