BPSC Recruitment 2025: बिहार में एसोसिएट प्रोफेसर के 539 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट 12 सितंबर
Abhay Pratap Singh | August 18, 2025 | 05:08 PM IST | 2 mins read
बिहार एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर शुरू है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञान, प्रोद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में विभिन्न विषयों में सह-प्राध्यापक (Associate Professor) के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र उम्मीदवारों के लिए आज यानी 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बिहार एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती 2025 के तहत कैंडिडेट बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बीपीएससी एपी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से छह विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 539 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
बीपीएससी एसोसिएट प्रोफेसर 2025 भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने केवल बिहार राज्य के एससी/ एसटी आवेदकों को एवं बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित /अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए है। इसके अलावा, अन्य सभी आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा।
संबंधित क्षेत्र में पीएचडी और स्नातक डिग्री वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, शिक्षण/ शोध/ उद्योग में न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव हो। आवेदक की न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं है। सेवानिवृति कैंडिडेट की आयु 65 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 अगस्त से की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, बीपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट बीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BPSC Associate Professor Applications 2025: आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीपीएससी एसोसिएट प्रोफेसर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- भर्ती संबंधित ऑनलाइन आवेदन टैब पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम