BPSC Recruitment 2024: बिहार में असिस्टेंट आर्किटेक्ट पदों पर भर्ती, 21 फरवरी से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | February 16, 2024 | 02:52 PM IST | 1 min read
बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती 2024 लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। परीक्षा एमसीक्यू आधारित होगी, जिसमें 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती 2024 के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक कुल 106 पदों पर असिस्टेंट आर्किटेक्ट की भर्ती की जानी है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 21 परवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2024 तक है।
शैक्षणिक योग्यता
BPSC Assistant Architect Recruitment 2024 उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से वास्तुकला में स्नातक की डिग्री (Bachelor of Architecture) होना चाहिए।
आयुसीमा
बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
बिहार लोक सेवा आयोग के तहत सहायक आर्किटेक्ट के 106 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। रिक्तियों की कैटेगरीवाइज संख्या नीचे देख सकते हैं।
- अनारक्षित वर्ग - 26 पद
- अनुसूचित जाति - 21 पद
- अनुसूचित जनजाति - 2 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 11 पद
- पिछड़ा वर्ग - 19 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 27 पद
परीक्षा पैटर्न
बिहार असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती परीक्षा 2024 तीन सौ अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एमसीक्यू टाइप 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येत गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी। लिखित परीक्षा के लिए आर्किटेक्चर विषय का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क
सामन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि बिहार राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके साथ ही आरक्षित, अनारक्षित वर्ग की सभी महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।
अगली खबर
]MPPSC SSE Mains 2023: मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, mppsc.mp.gov.in से करें आवेदन
MPPSC SSE Mains 2023: मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, mppsc.mp.gov.in से करें आवेदन, mppsc mains exam date 2023,Mppsc mains 2023 syllabus,Mppsc mains 2023 official website, Mppsc mains 2023 notification,mppsc mains 2023 paper,mppsc mains exam date 2024,mppsc mains exam date 2022, mppsc mains exam date 2023-24, एमपीपीएससी राज्य सेवा मेंस परीक्षा 2024
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’