BPSC 69th CCE Mains Result: बीपीएससी 69वीं सीसीई मुख्य परिणाम bpsc.bih.nic.in पर जारी; 1,005 अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Abhay Pratap Singh | September 2, 2024 | 09:09 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी 69वीं सीसीई मुख्य परीक्षा में सफल कैंडिडेट को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आयोग जल्द ही बीपीएससी 69वीं सीसीई इंटरव्यू शेड्यूल जारी होगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बीपीएससी 69वीं सीसीई मेन्स रिजल्ट में कुल 1,005 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।
आयोग ने बताया कि मुख्य परीक्षा में 3,444 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे, जिनमें से कुल 1,005 कैंडिडेट ही 69वीं सीसीई मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग ने इन उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। बीपीएससी 69वीं सीसीई मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
बीपीएससी 69वीं सीसीई मुख्य परीक्षा 3 से 5 जनवरी और 20 से 21 जनवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन पटना में किया गया था। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने कहा कि 69वीं सीसीई मेन्स एग्जाम क्वालीफाई उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी 69वीं सीसीई इंटरव्यू के लिए तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 475 रिक्तियों को भरा जाएगा। बीपीएससी 69वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है। बीपीएससी ने 69वीं इंटीग्रेटेड सीसीई के तहत प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर 2023 को आयोजित की थी।
FAO, DSP, CDPO Mains Result: मुख्य परिणाम में सफल कैंडिडेट
आयोग ने 69वें सीसीई मेन्स नतीजों के साथ ही वित्त प्रशासनिक अधिकारी (FAO), पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) पदों के भी परिणाम जारी किए हैं। इनमें से 262 उम्मीदवार वित्त प्रशासनिक अधिकारी साक्षात्कार के लिए, 27 उम्मीदवार सीडीपीओ साक्षात्कार के लिए और 1 उम्मीदवार डीएसपी साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए हैं।
Integrated 69th Combined Competitive Mains Examination: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से बीपीएससी 69वीं सीसीई मेन्स रिजल्ट की जांच कर सकते हैं:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर 69वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- मुख्य परीक्षा रोल नंबर का उपयोग करके कैंडिडेट चयन स्थिति की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पेज को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]ITBP Constable Recruitment 2024: आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण आज से शुरू, 819 पदों पर होगी भर्ती
आईटीबीपी कांस्टेबल परीक्षा 2024 चयन प्रक्रिया में चार चरणों शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा