Bomb Threat: दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
Santosh Kumar | January 8, 2025 | 08:35 PM IST | 2 mins read
दिल्ली के शिक्षण संस्थानों में बम धमकियों का सिलसिला पिछले साल मई से लगातार जारी है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी की मिली थी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के शिक्षण संस्थानों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। फायर सर्विसेज (डीएफएस) ने आज यानी 8 जनवरी को यह जानकारी दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज और ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को यह धमकी मिली है।
डीएफएस के अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "हमें लेडी श्री राम कॉलेज से सुबह 11.40 बजे और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, ईस्ट ऑफ कैलाश से सुबह 11.17 बजे संस्थान में बम की धमकी की सूचना मिली।"
Delhi School Bomb Threat: 'कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला'
अधिकारी ने बताया कि तुरंत ही टीमें मौके पर भेजी गईं, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एक पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर भेजा गया है, जांच चल रही है।
बता दें कि दिल्ली के शिक्षण संस्थानों में बम धमकियों का सिलसिला पिछले साल मई से लगातार जारी है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी अधिकारियों को कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी की जानकारी मिली थी।
Bomb Threat Delhi: खतरों से निपटने के लिए क्या?
दिल्ली पुलिस ने स्कूलों में खतरों से निपटने के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का फैसला किया। अधिकारी ने बताया था कि पुलिस शिक्षा विभाग के साथ मिलकर सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए सेमिनार आयोजित करेगी।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, "हम स्कूलों में बम की धमकी के दौरान शांत रहने, बिना घबराए प्रतिक्रिया करने और पुलिस के साथ समन्वय करने का तरीका सिखाएंगे।"
हाल ही में, एक अन्य घटनाक्रम में, उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिहार के पूर्णिया जिले से एक 11वीं कक्षा के छात्र को प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी त्रिची के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें एलिजिबिलिटी, ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
एनआईआरएफ रैंकिंग में देश के टॉप एनआईटी की लिस्ट में सबसे ऊपर रहने वाले एनआईटी त्रिची में एडमिशन पाने के लिए जेईई मेन में कितने अंक लाने होंगे? इस बारे में जानकारी इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल