BMC Recruitment 2024: महाराष्ट्र महानगरपालिका में 1,846 रिक्त पदों पर निकली भर्ती; 10वीं पास करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | August 21, 2024 | 03:57 PM IST | 2 mins read
बीएमसी कार्यकारी सहायक भर्ती के माध्यम से कुल पदों में से 30 प्रतिशत पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नई दिल्ली : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बीएमसी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट portal.mcgm.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू की गई है और आवेदन की आखिरी तिथि 9 सितंबर है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बीएमसी में कुल 1,846 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से 30 प्रतिशत रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। महाराष्ट्र महानगरपालिका भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।
बीएमसी एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए कैंडिडेड की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। बीएससी कार्यकारी सहायक भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
बीएमसी भर्ती आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये है। कैंडिडेट फीस का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई/ नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कार्यकारी सहायक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स-एम15 के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। साथ ही, कार्यकारी सहायक को अलग से लागू भत्ता भी मिलेगा।
BMC Executive Assistant Recruitment: आवेदन कैसे करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अभ्यर्थी कार्यकारी सहायक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट portal.mcgm.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, भर्ती सेक्शन में एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पेज को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Maharashtra News: यौन शोषण मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच बदलापुर में इंटरनेट सेवा और स्कूल बंद
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चियों के यौन शोषण के खिलाफ बदलापुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान गुस्साई भीड़ के पथराव में दो अधिकारियों सहित कम से कम 17 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल