BITSAT Exam 2024: बिटसैट सत्र-2 दूसरे दिन की परीक्षा आज; एग्जाम पैटर्न और ड्रेस कोड जानें
Abhay Pratap Singh | June 25, 2024 | 01:48 PM IST | 2 mins read
बिट्स एडमिशन टेस्ट 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार bitsadmission.com पर जाकर अपना बिटैसट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पिलानी (BITS Pilani) आज यानी 25 जून को सत्र 2 के लिए बिट्स एडमिशन टेस्ट 2024 (BITSAT 2024) का दूसरा दिन आयोजित कर रहा है। BITSAT 2024 सत्र 2 परीक्षा प्रत्येक परीक्षा तिथि में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
दूसरे दिन बिटसैट सत्र 2 पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। वहीं, बिटसैट सेशन 2 दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बिटसैट सत्र-2 का आयोजन प्रत्येक पाली में तीन घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा।
बिट्स एडमिशन टेस्ट 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए बिट्स पिलानी ने ऑफिशियल वेबसाइट bitsadmission.com पर BITSAT 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिट्सैट सत्र 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
बिटसैट सत्र 2 परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को BITSAT 2024 परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो आईडी प्रूफ के साथ BITSAT एडमिट कार्ड ले जाना होगा। बिटसैट हाल टिकट के बिना छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
BITSAT सत्र 2 परीक्षा 24, 25, 26, 27, 28 जून और 1 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। बिटसैट पेपर में 390 अंकों के लिए कुल 130 एमसीक्यू टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। बिटसैट सत्र 2 पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश प्रोफिशिएंसी एंड लॉजिकल रीजनिंग और गणित या जीव विज्ञान को शामिल किया गया है।
BITSAT Dress Code 2024: ड्रेस कोड
BITSAT परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई अलग से ड्रेस कोड नहीं है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को निम्नलिखित बातों को ध्यान रखना चाहिए :
- परीक्षा के समय आरामदायक कपड़े पहनें।
- कोई भी आभूषण या अन्य सामान न पहनें।
- अभ्यर्थियों को अपना चेहरा ढकने की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा हाल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी