Bihar UGEAC Counselling 2024: बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | August 9, 2024 | 05:59 PM IST | 1 min read
बिहार यूजीईएसी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने आज, 9 अगस्त को बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं।
बिहार यूजीईएसी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बता दें कि पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए बिहार यूजीईएसी सीट आवंटन 2024 जेईई मेन स्कोर, उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं और सीटों की उपलब्धता के आधार पर आयोजित किया जाता है।
Bihar UGEAC Counselling 2024: दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त तक
यूजीईएसी 2024 सीट आवंटन के दौरान, उम्मीदवारों को आवंटित सीट की पुष्टि करने के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना भी अनिवार्य है। बिहार यूजीईएसी सीट आवंटन राउंड 2 के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2024 तय की गई है।
सत्यापन के लिए यूजीईएसी 2024 काउंसलिंग फॉर्म, बिहार यूजीईएसी 2024 सीट आवंटन पत्र, 6 पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र और 10+2 कक्षा के एडमिट कार्ड और मार्कशीट की फोटोकॉपी की आवश्यकता होगी। इसके अलावा निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सहित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
Bihar UGEAC Seat Allotment 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बिहार UGEAC राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘यूजीईएसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट राउंड 2’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट करें।
- बिहार यूजीईएसी सीट आवंटन राउंड 2 परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल