Bihar ANM Result 2024: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने एएनएम भर्ती रिजल्ट किया जारी, डाउनलोड लिंक देखें

बीटीएससी द्वारा महिला स्वास्थ्यकर्ता भर्ती (विज्ञापन संख्या 07/2022 एएनएम) रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा 5 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।(प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा 5 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।(प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | February 12, 2024 | 07:58 PM IST

नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने बिहार महिला स्वास्थ्यकर्ता भर्ती 2022 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। एएनएम भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के 10,709 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5, 11 व 12 जनवरी 2024 किया गया था। एएनएम भर्ती के लिए आयोजित कम्प्यूटर आधारित टेस्ट में 46,862 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा में कुल 8791 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों के लिए 16 फरवरी 2024 से दस्तावेज सत्यापन का कार्य दो पालियों में पटना में आयोजित होगा। आयोग ने अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखने की बात कही है।

बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम: ऐसे जांचे

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर View Scorecard For Advertisement No.07/2022 (ANM) लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
  • अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications