Bihar Teacher Transfer: बिहार के शिक्षक अपने पसंदीदा स्थानों पर ले सकेंगे ट्रांसफर, सीएम नीतीश ने किया ऐलान
Abhay Pratap Singh | August 7, 2025 | 12:32 PM IST | 1 min read
सीएम ने कहा, अन्तर जिला स्थानान्तरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 5 अगस्त को राज्य शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि वह सरकारी स्कूल के शिक्षकों की ‘‘उनके वांछित ब्लॉक या निकटवर्ती क्षेत्रों में’’ तैनाती का प्रावधान करे। सीएम नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद बिहार के शिक्षक अब अपने पंसदीदा स्थानों पर ट्रांसफर-पोस्टिंग ले सकेंगे।
सीएम नीतीश ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए शिक्षकों के स्थानान्तरण के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। इसकी समीक्षा के क्रम में मैंने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अन्तर जिला स्थानान्तरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा, “जिलों के अंदर पदस्थापन का कार्य जिला पदाधिकारी की समिति द्वारा किया जाएगा ताकि यथासंभव इच्छित प्रखण्डों या उनके नजदीक उनका पदस्थापन हो सके। शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसीलिए मेरा विनम्र आग्रह होगा कि वे इस बारे में चिंतित न होकर बिहार में बच्चों की शिक्षा के लिए लगनपूर्वक काम करें।”
राज्य भर में शिक्षकों की पसंद के अनुसार पदस्थापना और स्थानांतरण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके कारण कई जिलों में विषयवार शिक्षकों के अभाव के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। विभाग ने हाल में शिक्षकों के लिए एक नयी ऑनलाइन स्व-स्थानांतरण प्रणाली शुरू की है जिसका उद्देश्य नियुक्ति संबंधी किसी भी असंतोष को दूर करना और विद्यालयों में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया को सुचारू बनाना है।
(पीटीआई से प्राप्त इनपुट के आधार पर)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल