Bihar Teacher Bharti 2024: सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 26 फरवरी से होंगे एग्जाम
Abhay Pratap Singh | February 1, 2024 | 02:43 PM IST | 1 min read
बिहार राज्य में सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू कर दी गई है। सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार राज्य में नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षक 1 फरवरी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक आयोजित होगी।
सक्षमता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com/login पर जाकर 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1100 रुपये का भुगतान करना होगा।
सक्षमता परीक्षा में कुल 59 विषयों की परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी। जिनमें से कक्षा 1 से 5 तक एक विषय की परीक्षा, कक्षा 6 से 8 तक आठ विषयों की परीक्षा होगी और कक्षा 9 व 10 के लिए 19 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कक्षा 11 और 12 के लिए 31 विषयों की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के माध्यम से लगभग 68 हजार नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए उनके गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। ऑनलाइन आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा। एग्जाम शुरू होने के लगभग चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में जिला शिक्षा पदाधिकारी के हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच