Bihar STET, DElEd Exam 2024: बिहार एसटीईटी, डीएलएड फेस टू फेस परीक्षा री-शेड्यूल, 18 जून को नहीं होगा एग्जाम
Santosh Kumar | June 15, 2024 | 12:42 PM IST | 2 mins read
बकरीद के त्यौहार को देखते हुए बोर्ड ने अभ्यर्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 18 जून को होने वाली परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 17 जून 2024 को बकरीद के त्योहार के कारण 18 जून 2024 को होने वाली डीएलएड (फेस-टू-फेस) प्रथम वर्ष की परीक्षा और एसटीईटी 2024 (प्रथम) परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है। बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी एक अधिसूचना के माध्यम से उम्मीदवारों के साथ परीक्षा पुनर्निर्धारित करने की जानकारी साझा की है।
बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार बिहार STET परीक्षा अब 20 जून को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 18 जून को होनी थी। BSEB STET 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। वहीं, बिहार डीएलएड फेस टू फेस परीक्षा 2024 के लिए बोर्ड ने 26 जून की तिथि तय की है।
सत्र 2023-25 के लिए डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं मूल रूप से 18 जून से 25 जून 2024 तक आयोजित होने वाली थीं। बकरीद के त्यौहार को देखते हुए बोर्ड ने अभ्यर्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 18 जून को होने वाली परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
अधिसूचना में लिखा है कि बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 और बिहार डीएलएड फेस टू फेस परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शेष दिनों की परीक्षा पहले की तरह ही आयोजित की जाएगी। पुनर्निर्धारित तिथि की परीक्षा पहले से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही होगी और इसके लिए अभ्यर्थियों को अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। पहले से जारी एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।
इससे पहले, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार डीएलएड परिणाम 2024 घोषित किया था। बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को केवल अपनी 'एप्लीकेशन आईडी' और 'जन्म तिथि' के साथ आधिकारिक पोर्टल secondary.biharboardonline.com पर लॉगिन करना होगा।
अगली खबर
]CBSE Compartment Exam 2024: सीबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा रजिस्ट्रेशन विंडो आज होगी बंद, जानें फीस
जो उम्मीदवार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 से खुश नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन शुल्क से संबंधित जानकारी इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई