Bihar School Closed: भीषण गर्मी के चलते बिहार में फिर बंद हुए स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश
Santosh Kumar | June 17, 2024 | 08:12 PM IST | 2 mins read
जारी आदेश में डीएम पटना आईएएस शीर्षत कपिल अशोक ने लिखा है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना जिले में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है।
नई दिल्ली: बिहार समेत पूरे भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी पटना में मौसम विभाग ने राज्य में गर्मी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को ध्यान में रखते हुए भीषण गर्मी के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पटना के डीएम कपिल अशोक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। डीएम ने भीषण गर्मी के चलते बिहार में 19 तक स्कूलों को फिर से बंद करने की घोषणा की है।
जारी आदेश में डीएम पटना आईएएस शीर्षत कपिल अशोक ने लिखा है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना जिले में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
ऐसे में पटना के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक के लिए 18 जून से 19 जून 2024 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी विद्यालय/कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार 19 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बिहार में 20 जून से मानसून आ सकता है। भीषण गर्मी को देखते हुए गया के भी जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 18 जून से 19 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है।
साथ ही सभी कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी उक्त अवधि तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी गया ने जिलेवासियों से भीषण गर्मी को लेकर आपदा विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई