Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key: सक्षमता परीक्षा शेष तिथियों की उत्तर कुंजी जारी; रिजल्ट 23 मार्च
Santosh Kumar | March 19, 2024 | 02:37 PM IST | 2 mins read
बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी 2024 बीएसईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जारी की गई है। परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सक्षमता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड ने 26 फरवरी, 1 मार्च और 6 मार्च को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 21 मार्च है।
बता दें कि बीएसईबी 2 से 5 मार्च तक आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर चुका है। अब बोर्ड ने बाकी तारीखों के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Sakshamta Answer Key Objection: 21 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति
अगर अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 21 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 50 रुपये का शुल्क देना होगा। बिहार सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 6 मार्च तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च जारी किया जाएगा।
Also read Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key: सक्षमता परीक्षा आंसर की जारी, 17 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति
Sakshamta Pariksha Answer Key: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
- आवश्यक विवरण जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि/पासवर्ड और परीक्षा तिथि डालकर आईडी लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी इसे डाउनलोड करें।
- यदि प्रश्नों के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो Objection का विकल्प चुनें।
- शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
बता दें की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग के क्रम में परीक्षा के दौरान लिए गए थंब इम्प्रेशन का मिलान अनिवार्य तौर पर कराया जाएगा। काउंसलिंग के लिए विभाग की तरफ से एक खास साफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है।
अगली खबर
]BSEB DElEd Exam Schedule: बीएसईबी डीएलएड परीक्षा शेड्यूल घोषित, कल जारी होगा एडमिट कार्ड
बोर्ड ने आधिकारिक एक्स (एक्स ट्विटर) हैंडल पर परीक्षा तिथि की अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बीएसईबी की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 20 मार्च को जारी किए जाएंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल