Saurabh Pandey | May 16, 2024 | 03:31 PM IST | 2 mins read
बिहार आईटीआई कैट एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। वे उम्मीदवार जो राज्य के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश चाहते हैं, वे इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा 2024 (आईटीआई कैट) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आईटीआई कैट परीक्षा के लिए बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar ITICAT Entrance Exam 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 18 मई तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 मई 2024 तक थी।
बीसीईसीईबी आईटीआई कैट 2024 आवेदन सुधार विंडो 19 से 20 मई, 2024 तक खुलेगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार निर्धारित संशोधन शुल्क का भुगतान कर अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
आईटीआई सीएटी 2024 जनरल/बीसी/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी को 100 रुपये और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 360 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
Also read AIL LET 2024: एआईएल एलईटी आवेदन फॉर्म में आज से ail.ac.in पर करें सुधार, आखिरी तिथि 18 मई
बीसीईसीईबी आईटीआई सीएटी 2024 9जून को राज्य भर में दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर बीसीईसीई बोर्ड द्वारा ओएमआर शीट के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास 2 घंटे और 30 मिनट का समय होगा। बीसीईसीईबी आईटीआई सीएटी एडमिट कार्ड 28 मई, 2024 को उपलब्ध कराया जाएगा।
बिहार आईटीआई कैट एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। वे उम्मीदवार जो राज्य के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश चाहते हैं, वे इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार आईटीआई कैट परीक्षा का आयोजन बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) द्वारा कियाजा रहा है।