Bihar DElEd Counselling 2025: बिहार डीएलएड काउंसलिंग पंजीकरण कल से bsebdeled.com पर शुरू, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | November 28, 2025 | 03:51 PM IST | 2 mins read
बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 में सफल उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए सरकारी और निजी प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 नवंबर से शुरू की जाएगी। योग्य उम्मीदवार बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com के माध्यम से अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
बीएसईबी ने बताया कि आवेदकों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरना होगा। आवेदक की लॉगिन आईडी उसके रोल नंबर और पासवर्ड उसकी जन्म तिथि पर आधारित होगी।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 500 रुपये और एससी, एसटी कैंडिडेट को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। जिन छात्रों को पहले चरण में प्रशिक्षण संस्थान आवंटित किया गया है, उन्हें 3,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करके अपना प्रवेश पूरा करना होगा।
पात्रता के अनुसार, उम्मीदवार कम से कम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो। आरक्षित एवं दिव्यांग वर्ग के छात्रों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी। बिहार डीएलएड एडमिशन 2025 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Bihar DElEd Counselling 2025 Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां
बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में अनुत्तीर्ण किसी भी आवेदक का चयन डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नहीं किया जाएगा। नीचे सारणी में उम्मीदवार बिहार डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल 2025 की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| आवेदन की तिथि | 29 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक |
| प्रथम चयन सूची जारी होने की तिथि | 11 दिसंबर, 2025 |
|
प्रथम चयन सूची के आधार पर प्रवेश
|
11 से 16 दिसंबर, 2025 |
|
छात्र प्रवेश के बाद स्लाइड-अप प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन अवधि
|
16 दिसंबर, 2025 तक |
|
प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट
|
17 दिसंबर, 2025 तक
|
|
प्रथम सूची में चयनित न होने वाले छात्रों के लिए नए विकल्प भरने या पिछले विकल्पों को संशोधित करने की तिथि
|
17 से 18 दिसंबर, 2025 तक
|
| दूसरी चयन सूची | 21 दिसंबर, 2025 |
|
दूसरी चयन सूची के आधार पर प्रवेश
|
21 से 26 दिसंबर, 2025 तक
|
|
प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट
|
27 दिसंबर, 2025 तक
|
| तीसरी चयन सूची |
3 जनवरी, 2026
|
|
तीसरी चयन सूची के आधार पर प्रवेश
|
3 से 8 जनवरी, 2026 तक
|
|
प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट
|
9 जनवरी, 2026 |
अगली खबर
]BSEB Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं सेकेंड डमी एडमिट कार्ड जारी, 4 दिसंबर तक करें सुधार
बोर्ड ने कहा कि छात्र अपने तथा माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, आधार नंबर, श्रेणी, लिंग, विषय, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर आदि में हुई त्रुटियों को सुधार सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल