Bihar DElEd Admit Card 2025: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 26 अगस्त को
Abhay Pratap Singh | August 20, 2025 | 10:09 AM IST | 1 min read
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी 20 अगस्त को बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
बिहार डीएलएड 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र कोड, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा तिथि व समय की जांच कर सकते हैं।
बीएसईबी बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 26 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर साथ लाना होगा। सभी उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 में दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
बिहार डीएलएड परीक्षा दिवस दिशानिर्देश के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले कैंडिडेट को परीक्षा हाल में रिपोर्ट करना चाहिए। उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो और काला/ नीला डॉट पेन लाना होगा। वहीं, परीक्षा हाल में कोई भी प्रतिबंधित वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं है।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक admitcard.deledbihar.in है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Bihar DElEd Entrance Exam 2025 Admit Card: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- बिहार डीएलएड की वेबसाइट www.deledbihar.com पर जाएं।
- ‘बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]JSSCCGL Paper Leak: जेएसएससीसीजीएल प्रश्नपत्र लीक की जांच एसआईटी करेगी: महाधिवक्ता ने अदालत को बताया
मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ प्रकाश कुमार द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें प्रश्नपत्र लीक होने की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच का अनुरोध किया गया था।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा