Bihar DELEd 2025 Registration: बिहार डीएलएड पंजीकरण तिथि 27 जनवरी तक बढ़ी; deledbihar.com पर आवेदन करें
Abhay Pratap Singh | January 23, 2025 | 11:55 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी डीएलएड 2025 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान हेतु 28 जनवरी का समय दिया गया है।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बीएसईबी डीएलएड पंजीकरण और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब, बिहार डीएलएड 2025 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 27 जनवरी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर बीएसईबी डीएलएड 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बीएसईबी डीएलएड 2025 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान हेतु 28 जनवरी का समय दिया गया है। इससे पहले, बिहार डीएलएड 2025 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 जनवरी निर्धारित थी। आवेदन फॉर्म भरने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 17 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
नोटिस में कहा गया कि, “डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए सत्र 2025-27 में नामांकन हेतु डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों/ अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और शुल्क जमा करने की तिथि क्रमशः 27 जनवरी और 28 जनवरी तक बढ़ाई जाती है।”
बिहार डीएलएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट को 960 रुपये और एससी/ एसटी उम्मीदवारों को 760 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। 50 फीसदी (एससी/एसटी 45%) अंकों में कक्षा 12वीं पास या इंटर 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
बीएसईबी डीएलएड परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा। बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar Deled Entrance Exam 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से 27 जनवरी तक बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले कैंडिडेट https://www.deledbihar.com/login पर जाएं।
- फिर, ‘Register New Candidate’ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- कैंडिडेट शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]UP Govt Smartphone Yojana: यूपी कैबिनेट ने स्मार्टफोन योजना और तीन जिलों में मेडिकल कॉलेजों को दी मंजूरी
मंत्रिमंडल ने भारत सरकार से व्यवहार्यता अंतर निधि के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में मेडिकल कॉलेजों को संचालित करने के लिए सफल बोलीदाताओं के चयन को भी मंजूरी दे दी है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल