Bihar DElEd Admission 2024: बिहार डीएलएड प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी, 15 फरवरी आवेदन की अंतिम तारीख
Abhay Pratap Singh | February 2, 2024 | 04:28 PM IST | 1 min read
डीएलएड प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने डीएलएड पाठ्यक्रम में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में प्रवेश के लिए आज यानी 2 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 2 से 15 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए एंट्रेस एग्जाम 3 से 12 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, बीसी व ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 960 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों से 760 रुपये एप्लीकेशन फीस लिया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है।
प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को उच्च माध्यमिक (10+2) की परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा में 5 फीसदी छूट दी गई है। बिहार बोर्ड द्वारा deledbihar.com पर फरवरी माह में ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी किया जाएगा।
Also read Bihar Teacher Bharti 2024: सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 26 फरवरी से होंगे एग्जाम
उम्मीदवारों के लिए डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से 2:30 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से वस्तुनिष्ट और बहुविकल्पीय 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 20 से 25 मार्च तक आंसर की व अप्रैल माह में रिजल्ट जारी किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया के दौरान समस्या या सहायता के लिए उम्मीदवार बीएसईबी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9546114508/ 8859764188 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच फोन के माध्यम से या हेल्पडेस्क की ईमेल आईडी deledhelpdesk1@gmail.com पर ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’