Bihar Class 11 special Exam 2024: बिहार कक्षा 11वीं विशेष परीक्षा 16 मई से होगी आयोजित, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | May 12, 2024 | 05:41 PM IST | 2 mins read
बिहार कक्षा 11वीं की विशेष परीक्षा 29 मई तक दो पालियों में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: शिक्षा विभाग, बिहार ने कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए विशेष वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बिहार कक्षा 11वीं विशेष वार्षिक परीक्षा 16 मई 2024 से आयोजित की जाएगी। राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है।
बिहार कक्षा 11वीं की विशेष परीक्षा का आयोजन 29 मई तक यानी सात दिनों के लिए किया जाएगा। बिहार कक्षा 11वीं विशेष परीक्षा दो पालियों में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 180 मिनट के लिए कराई जाएगी।
बीएसईबी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, “साल 2024 में कक्षा 11वीं की वार्षिक या विशेष वार्षिक परीक्षा में असफल या अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को कक्षा 12 में नामांकन की अनुमति नहीं दी जाएगी।” अधिक जानकारी के लिए छात्र बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Also read BPSC Recruitment 2024: बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खुली, 16 मई तक करें आवेदन
बिहार कक्षा 11 विशेष परीक्षा: शेड्यूल
छात्र नीचे दी गई तालिका से विज्ञान (आईएससी), कला (आईए), वाणिज्य (आईसीओएम/आईकॉम) और व्यावसायिक विषयों के लिए बिहार कक्षा 11 विशेष परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| तिथि | संकाय |
पहली पाली |
दूसरी पाली |
|---|---|---|---|
|
16 मई 2024 |
आईएससी |
भौतिक विज्ञान |
राजनीति विज्ञान |
|
आईए |
दर्शनशास्त्र |
अकाउंटेंसी |
|
|
आईकॉम |
एंटरप्रेन्योरशिप |
रसायन विज्ञान |
|
|
व्यवसायिक |
फॉउंडेशन कोर्स |
वैकल्पिक विषय (पेपर 1) |
|
|
18 मई 2024 |
आईएससी |
गणित |
जीवविज्ञान |
|
आईए |
गणित |
भूगोल |
|
|
व्यवसायिक |
वैकल्पिक विषय (पेपर 2) |
बिजनेस स्टडीज (आईकॉम) |
|
|
21 मई 2024 |
आईएससी |
अंग्रेजी |
हिंदी |
|
आईकॉम |
अंग्रेजी |
हिंदी |
|
|
आईए |
अंग्रेजी |
हिंदी |
|
|
व्यवसायिक |
अंग्रेजी |
हिंदी |
|
|
22 मई 2024 |
आईएससी |
सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, ब्यूटी एंड वेलनेस |
उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत |
|
आईकॉम |
सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, ब्यूटी एंड वेलनेस |
मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी |
|
|
आईए |
सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, ब्यूटी एंड वेलनेस |
पाली, बांग्ला, संस्कृत, प्राकृत |
|
|
आईएससी |
कंप्यूटर साइंस, मल्टी-मीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी |
||
|
आईकॉम |
कंप्यूटर साइंस, मल्टी-मीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी |
||
|
आईए |
कंप्यूटर साइंस, मल्टी-मीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी, योग और शारीरिक शिक्षा |
||
|
|
व्यवसायिक |
भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, कृषि, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल |
उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, पाली, बांग्ला, संस्कृत, प्राकृत |
|
27 मई 2024 |
आईएससी |
कृषि |
मनोविज्ञान |
|
आईए |
अर्थशास्त्र |
||
|
आईकॉम |
अर्थशास्त्र |
||
|
28 मई 2024 |
आईए |
समाज शास्त्र |
संगीत |
|
29 मई 2024 |
आईए |
इतिहास |
गृह विज्ञान |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल