Bihar CHO Recruitment 2025: बिहार में सीएचओ पदों पर भर्ती, कल से शुरू होगा आवेदन, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | May 4, 2025 | 07:50 PM IST | 1 min read
बिहार सीएचओ भर्ती 2025 परीक्षा 120 अंकों की होगी। परीक्षा में 80 प्रश्न होंगे, प्रत्येक 1.5 अंक के लिए होगा, जबकि परीक्षा 120 मिनट तक चलेगी।
नई दिल्ली : बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (एसएचएस) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के 4500 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। एसएचएस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
बिहार सीएचओभर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
Bihar CHO Recruitment 2025: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
- अनारक्षित - 979 पद
- ईडब्ल्यूएस - 245 पद
- एससी - 1243 पद
- एसटी - 55 पद
- ईबीसी - 1170 पद
- बीसी - 640 पद
- डब्ल्यूबीसी - 168 पद
- कुल पदों की संख्या - 4500
Bihar CHO Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
बिहार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ ही सीसीएच या जीएनएम कोर्स किया हो अथवा अभ्यर्थी ने बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
Bihar CHO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बिहार सीएचओ पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी/ ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
Bihar CHO Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बिहार सीएचओ भर्ती की चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के बाद दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगी।
सीबीटी परीक्षा में निम्नलिखित खंड शामिल होंगे-
- सामान्य ज्ञान
- तर्क
- संख्यात्मक क्षमता
- तकनीकी विषय
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल