Trusted Source Image

Sanskrit Scientific Language: संस्कृत वैज्ञानिक भाषा, नासा ने इस पर शोधपत्र लिखे हैं - दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

Press Trust of India | May 4, 2025 | 07:27 PM IST | 2 mins read

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत शिक्षण पहल के समापन समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर हम विश्व गुरु बनना चाहते हैं तो हमें संस्कृत के माध्यम से अधिक ज्ञान हासिल करना होगा। (स्त्रोत- एक्स/@CMODelhi)
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर हम विश्व गुरु बनना चाहते हैं तो हमें संस्कृत के माध्यम से अधिक ज्ञान हासिल करना होगा। (स्त्रोत- एक्स/@CMODelhi)

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (4 मई, 2025) को दावा किया कि संस्कृत एक ‘‘वैज्ञानिक’’ भाषा है और यहां तक कि ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) ने भी इसे स्वीकार किया है। संस्कृत के संबंध में यह एक ऐसा दावा है, जिसके अक्सर बहुत कम साक्ष्य मिलते हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘‘यहां तक कि नासा के वैज्ञानिकों ने भी संस्कृत पर शोधपत्र लिखे हैं और पुष्टि की है कि यह एक वैज्ञानिक भाषा है। संस्कृत में कोडिंग की जा सकती है। संस्कृत कंप्यूटर के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल भाषा है।”

उन्होंने ने संभवत: 1985 में जारी शोधपत्र के आधार पर संस्कृत भाषा के संबंध में यह दावा किया है। ‘संस्कृत में ज्ञान प्रतिनिधित्व और कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ शीर्षक वाले इस शोधपत्र को नासा एम्स रिसर्च सेंटर से जुड़े शोधकर्ता रिक ब्रिग्स ने लिखा था, जिन्होंने यह साबित करने का प्रयास किया था कि ‘‘प्राकृतिक भाषा कृत्रिम भाषा के रूप में भी काम कर सकती है।’’

Also readCBSE Board Class 10th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10th 12th का रिजल्ट कब आएगा? डिजिलॉकर डाउनलोड प्रक्रिया जानें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत शिक्षण पहल के समापन समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। गुप्ता ने कहा कि यह सामाजिक पक्षपात है जो विदेशी भाषाओं में प्रवीणता को बुद्धिमत्ता का संकेत मानता है, जबकि अक्सर संस्कृत को नकार दिया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हमारे बच्चे फ्रेंच, जर्मन या अंग्रेजी भाषा बोलते हैं तो हम उस बच्चे को बहुत प्रतिभाशाली मानते हैं और इस पर गर्व करते हैं। लेकिन जब कोई बच्चा उसी धाराप्रवाहता से संस्कृत बोलता है तो इसे कोई बड़ी बात नहीं माना जाता।’’ गुप्ता ने तर्क दिया कि संस्कृत न केवल भारतीय संस्कृति का आधार है बल्कि कई भारतीय भाषाओं का अभिन्न अंग भी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता ने कहा, ‘‘अगर हम विश्व गुरु बनना चाहते हैं तो हमें संस्कृत के माध्यम से अधिक ज्ञान हासिल करना होगा।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications