Bihar CHO Recruitment: बिहार में सीएचओ के 4500 पदों पर आवेदन का कल आखिरी मौका, जानें पात्रता मानदंड, शुल्क
Saurabh Pandey | November 20, 2024 | 02:51 PM IST | 1 min read
बिहार सीएचओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का फाइनल चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में प्राप्त अंकों और आरक्षण रोस्टर के अनुसार रिक्ति की उपलब्धता के आधार पर होगा।
नई दिल्ली : राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (एसएचएस) बिहार की तरफ से 4,500 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी गुरुवार, 21 नवंबर 2024 को समाप्त हो जाएगी। जो उम्मीदवार बिहार सीएचओ भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं।
बिहार सीएचओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 42 वर्ष, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष है। बीसी ईबीसी कैटेगरी के पुरुष, महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष है। एससी, एसटी कैटेगरी के पुरुष, महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 47 वर्ष है।
Bihar CHO Recruitment: आवेदन शुल्क
बिहार सीएचओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करते समय अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी और बीसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। महिला (सभी श्रेणियां), एससी/एसटी (बिहार अधिवास) और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
Bihar CHO Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
बिहार सीएचओ पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ ही सीसीएच या जीएनएम कोर्स किया हो अथवा अभ्यर्थी ने बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
Also read CAT 2024 Preparation Test: कॉमन एडमिशन टेस्ट की तैयारी अंतिम समय में कैसे करें, परीक्षा 24 नवंबर को
Bihar CHO Recruitment: कैटेगरी वाइज रिक्तियों का विवरण
- अनारक्षित - 979 पद (पुरुष, महिला)
- ईडब्ल्यूएस - 245 पद (पुरुष, महिला)
- एससी - 1243 पद (पुरुष, महिला)
- एसटी - 55 पद (पुरुष, महिला)
- ईबीसी - 1170 पद (पुरुष, महिला)
- बीसी - 640 पद (पुरुष, महिला)
- डब्ल्यूबीसी - 168 पद (पुरुष, महिला)
- कुल - 4500 पद
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा